कॉलेज गया छात्र लापता, रिपोर्ट दर्ज
मंझनपुर। घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकला एक किशोर लापता हो गया। परिजनों ने पूरामुफ्ती कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मर्दानपुर गांव निवासी सुनील कुमार का बेटा विश्वकांत स्थानीय एक कॉलेज का छात्र है। शुक्रवार को वह घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शाम होने पर विश्वकांत के घरवाले परेशान हो गए। हर संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार को घरवालों ने कॉलेज में भी पता किया तो मालूम चला कि वह आया ही नहीं था। घरवालों ने पूरामुफ्ती कोतवाली पुलिस को खबर दी गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-------
छुआछूत कलंक है : विमल
मंझनपुर। छुआछूत कलंक है। इसको समाप्त करने के लिए सभी को आगे आना होगा। यह बात विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष काशी प्रांत विमल प्रकाश ने रविवार को बैठक में कही।
मंझनपुर के एक निजी गेस्ट हाउस में धर्म रक्षा कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक में कहा कि विश्व हिंदू परिषद एक सामाजिक संगठन है। बैठक में जिलाध्यक्ष अजय पांडेय ने प्रमेश कुमार उर्फ गुड्डा को मंझनपुर का नगर अध्यक्ष, प्रमोद कुमार को सिराथू का नगर उपाध्यक्ष व संजय त्रिपाठी को नेवादा प्रखंड का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर जिलामंत्री नीलमणि त्रिपाठी, शिवपूजन राही, विवेक कुमार, विनय, रामअभिलाष मौर्य, सुरेश कुमार साहू, डॉ. संजय सिंह, राधा देवी, राजेंद्र पाल, राकेश गौतम आदि मौजूद रहे।