फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन बूथ-20 यूथ का ढांचा तैयार कर विपक्ष को घेरेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
वन बूथ-20 यूथ का ढांचा तैयार कर विपक्ष को घेरेगी कांग्रेस
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर सांसद के आदर्श गांव के पिछड़ेपन को बनाएंगे मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। लोक सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कमेटी अब बूथ स्तर से संगठन को मजबूत बनाएगी। इसके लिए हर बूथ पर 20 यूथ की फौज ख़ड़ी की जाएगी। मंगलवार को सिराथू विकास खंड के विदनपुर ककोढ़ा गांव में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव व नेशनल को-आर्डिनेटर शमीम आलम ने कहा कि भाजपा का झूठ सबके आ चुका है। इसे लेकर सभी को हर बूथ पर 20 यूथ तैयार करना चाहिए। भाजपा सरकार के सांसद ने जिन गांवों को गोद लिया था वहां का विकास गोद से गिर चुका है। गरीब परेशान है। किसानों को उपज का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनीश त्रिपाठी को जिला किसान कांग्रेस कमटी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह उसका निष्ठा से पालन करेंगे। जिला का किसान कांग्रेस के साथ है। वह लोग किसानों के बीच जाकर कांग्रेस सरकार की नीतियों के बारे में चर्चा करेंगे। इस मौके पर रूपचंद्र, महेंद्र कुमार, राजेंद्र मौर्या, डॉ. इसरार अहमद, राममिलन, नरेश, चंद्रकेश, दशरथ, वीरेंद्र, भगवान दीन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें