फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के बाद बीवी के साथ खुद को किया आग के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़े के बाद बीवी के साथ खुद को किया आग के हवाले
विज्ञापन

कोखराज इलाके के मुजाहिदपुर गांव में शनिवार रात हुई घटना, दंपति एसआरएन रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज। कोखराज इलाके के मुजाहिदपुर गांव में शनिवार रात झगड़े के बाद एक युवक ने अपनी बीवी को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद उसने खुद को भी आग लगा ली। झुलसे दंपति को जिला अस्पताल से एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस फिलहाल घटना की जानकारी से ही इनकार कर रही है।
विज्ञापन

मुजाहिदपुर निवासी भइयन पटेल ने बताया कि करीब दो साल पहले उसने अपनी बेटी फूलन का विवाह नगर कोतवाली इलाके के अचाकापुर में नंनकिशोर से किया था। भइयन के मुताबिक हफ्ते भर पहले बेटी मायके चली गई। शनिवार रात दामाद नंदकिशोर भी ससुराल पहुंच गया। वहां नंदकिशोर और फूलन के बीच आग तापते वक्त किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान तैश में आकर नंदकिशोर ने बाइक से पेट्रोल निकाला और फूलन को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद उसने खुद को भी आग लगा ली। चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिजन दंपति को आग की लपटों से घिरा देख परेशान हो गए। आननफानन में आग बुझाने के बाद परिवार वालों ने दंपति को मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें