फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते के देवर ने विवाहिता से की दरिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता से मंगलवार रात तमंचे के बल पर रिश्ते के देवर ने दरिंदगी की। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा इलाके की विवाहिता ने बताया कि मंगलवार रात वह घर पर अकेली थी। इस दौरान रिश्ते का देवर दीवार फांदकर भीतर घुस आया। तमंचा सटाकर उसने दुराचार किया। विरोध करने पर पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने फोन करके आपबीती पति को बताई तो उसके होश उड़ गए। सुबह पति के लौटने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। मामले में पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर स्वामीनाथ का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें