फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी में मनचलों के खिलाफ चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। स्थानीय कस्बे में मंगलवार को एंटी रोमियो स्क्वायड व पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 11 शोहदों को पकड़ा गया। बाद में इनको हिदायत देकर छोड़ दिया गया। कार्रवाई से आवारा युवकों के बीच हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


करारी कस्बे में बहू-बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। स्कूल-कॉलेज आते-जाते वक्त शोहदे छात्राओं से छेड़खानी करते हैं। इसकी जानकारी होते ही एसपी प्रदीप गुप्ता बिफर गए। इनके निर्देश पर मंगलवार सुबह करारी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह, महिला सिपाही प्रतिभा, नेहा तथा एंटी रोमियो स्क्वायड की ज्योति और मोनिका के साथ सबसे पहले रियाज इंटरमीडिएट कॉलेज उखैया खास पहुंचे। यहां गेट के बाहर पांच युवक खड़े थे। रिजवी कॉलेज के पास दो युवक अकारण खड़े होकर सिगरेट पी रहे थे। करारी इंटर कॉलेज के पास भी चार शोहदे मिले। पुलिस सभी को कोतवाली ले लाई। शोहदों के परिजनों को बुलाया गया। फिर हिदायत देकर सबको छोड़ दिया गया। मामले में करारी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि दूसरी दफा ये युवक मिले तो रिपोर्ट लिखकर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें