फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादाखिलाफी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सरकार की वादाखिलाफी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सदर ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। बाद में कलक्ट्रेट में सीएम को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष माया देवी की अगुवाई में मंगलवार को जिले भर के कार्यकर्ता सदर ब्लॉक परिसर में इकट्ठा हुए। यहां धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। साथ ही पिछले दिनों हुए आंदोलन के दौरान नो वर्क, नो पे के तहत काटे गए मानदेय पर ऐतराज जताया। निदेशक राजेंद्र कुमार सिंह पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया।

बाद में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां सीएम को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर सुषमा सिंह, किरन देवी, सुधा कुशवाहा, बन्नी बेगम, सालिनी श्रीवास्तव, सीमा पांडेय, रेनू प्रजापति, संजना दीक्षित, सुनीता देवी, प्रेमा देवी, बच्ची देवी, निर्मला सिंह, नीरज देवी व गुड्डी सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला इकाई के कार्यकर्ता सात मई को जिला कार्यक्रम अधिकारी से मिलकर समस्याओं का ज्ञापन सौंपेंगे। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष राधारानी पांडेय ने जिला इकाई के कार्यकर्ताओं से मौजूद रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें