फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू के अवैध भंडारण से मालामाल हो रहे कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बालू के अवैध भंडारण से मालामाल हो रहे कारोबारी
विज्ञापन

-जिले में सैकड़ों स्थानों पर अवैध तरीके से डंप हैं बालू
-बगैर प्रपत्र सी के परिवहन कर राजस्व का लगा रहे चूना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिले के आठ बालू घाटों से अंतिम दौर में कारोबारियों ने बड़े पैमाने पर बालू जगह-जगह अवैध रूप से डंप कर लिया है। बगैर परमीशन के डंप किए गए बालू की बिक्री रात के अंधेरे में शुरू हो गई है। इससे विभाग को जहां लाखों रुपए राजस्व की चपत लग रही है वहीं, कारोबारी मालामाल हो रहे हैं।
जिले के आठ यमुना बालू घाटों का पट्टा आठ दिसंबर की आधी रात को बंद हो गया है। बालू घाट बंद होने को लेकर कारोबारी पहले से संजीदा थे। लगभग छह माह बालू का पट्टा बंद रहने को लेकर छोटे-छोटे कारोबारियों ने लगभग सौ स्थानों पर अवैध बालू डंप कर रखा है। बानगी के तौर पर भरवारी से महेवाघाट मार्ग को लिया जा सकता है। इस मार्ग पर कारोबारियों ने सैकड़ों ट्रक बालू डंप कर रखी है। इलाकाई लोगों की मानें तो अवैध डंप करने वाले अपनी बालू रात के अंधेरे में इलाके के जरूरतमंदों को आपूर्ति करते हैं। बगैर प्रपत्र सी के बालू का परिवहन होने से विभाग को लाखों रुपए राजस्व की चपत लग रही है। मामले में खनन निरीक्षक राज रंजन से पूछा गया तो उन्होंने जानकारी से इनकार किया। उनका कहना है कि यदि कहीं अवैध बालू डंप है तो उसकी जांच कराकर उसे सीज किया जाएगा।
विज्ञापन



परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम आज
मंझनपुर (ब्यूरो)। संत गाडगे महाराज का 62वां परिनिर्वाण दिवस बुधवार को 48 खंभा जिला कचहरी के पास मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन संत गाडगे समिति के तत्वावधान में होगा। यह जानकारी समिति के सदस्य व पूर्व ग्राम प्रधान भड़ेसर वीरेंद्र कुमार निर्मल ने दी है। उन्होंने समाज के लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर सफल बनाने का आह्वान किया है।



बेटियों को मिले बराबर का सम्मान व स्थान
-बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ पर विद्वानोें ने दिए व्याख्यान
-बीआरसी सिराथू में हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर
मंझनपुर (ब्यूरो)। बीआरसी सिराथू में मंगलवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्वानों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पटेल ने शिक्षा के अधिकार विषय पर विचार रखते हुए कहा कि बेटियों को समाज में बराबर का सम्मान व स्थान मिलना चाहिए। उनके बिना परिवार की कल्पना तक व्यर्थ है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रेम प्रकाश ने बेटी बचाओ व महिला अधिकारी, उनकी कानूनी स्थिति, पास्को एक्ट आदि विषय पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य के लिए शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। जरूरत है कि महिलाएं अपने अधिकार व शासन की योजनाओं को समझकर उसका लाभ उठाएं। न्यायालय में भी महिला संबंधी वादों के त्वरित निस्तारण का नियम है। अंत में प्रधानाचार्य ने जागरूकता शिविर में आए हुए लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर बीआरसी के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें