आईजी परिक्षेत्र प्रयागराज अजय कुमार मिश्र के निर्देश पर जनपद में 10 वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुके 68 मुख्य आरक्षियों का तबादला प्रतापगढ़ व फतेहपुर में किया गया है। जबकि फतेहपुर से एक व प्रतापगढ़ से 37 मुख्य आरक्षी यहां स्थानांतरित किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जनपद में लंबी अवधि से तैनात पुलिस कर्मियों का गैर जनपद स्थानांतरण किया जा रहा है। बीते दिनों अपर महानिदेशक प्रयागराज परिक्षेत्र के निर्देश पर कुल 52 उपनिरीक्षक व आरक्षियों का स्थानांतरण किया गया। जबकि मंगलवार को आईजी के निर्देश पर कुल 68 मुख्य आरक्षी स्थानांतरित हुए हैं।