फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 662 ने उपभोक्तओं ने दर्ज कराई शिकायत, 182 का हुआ निस्तारण

Sun, 20 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। बिजली विभाग के तीन दिवसीय मेगा शिविर में जिले भर के 662 उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 182 मामले निस्तारित कर दिए गए। वहीं, 548 उपभोक्ताओं से 43.99 लाख रुपये का बकाया जमा कराया गया।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने 17 जुलाई से मंझनपुर और चायल डिवीजन में अलग-अलग तीन दिवसीय मेगा शिविर का आयोजन किया था। इसमें उपभोक्तओं के बिलों की गड़बड़ी से लेकर विभाग से जुड़ी सभी तरह की समस्याएं निस्तारित की गई। अधीक्षण अभियंता श्यामनारायण ने बताया कि आखिरी दिन शनिवार की शाम तक दोनों डिवीजनों में 662 उपभोक्तओं ने बिलों में गड़बड़ी की शिकायत की। इनमें से 182 उपभोक्तओं के बिल संसोधित कर दिए गए। मीटर में खराबी से संबंधी 49 मामलों में 18 का निस्तारण करा दिया गया। नए संयोजन से संबंधी 43 मामलों में दो का मौके पर निस्तारण किया गया। 43 उपभोक्ताओं की भार वृद्धि की गई। 548 उपभोक्ताओं से 43.99 लाख रुपये बकाया जमा कराया गया। इसके अलावा 36 अन्य शिकायतों में 19 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया है।
कल और परसों भी लगेगा मेगा शिविर
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पहले दिन बारिश के कारण उपभोक्ताओं को शिविरों तक पहुंचने में परेशानी हुई। इसके चलते उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अब 21 और 22 जुलाई को भी दोनों डिवीजनों में मेगा शिविर लगाकर उपभोक्तओं की समस्याएं निस्तारित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें