फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 66 करोड़ से दुरुस्त होगी नाली, सड़क, पेयजल आपूर्ति होगी बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय नगर पालिका परिषद कार्यालय सभागार में मंगलवार को बोर्ड बैठक की हुई। अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सरोज (फौजी) ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 66 करोड़ रुपये के बजट पर मुहर लगी है। इस बजट से नाली, सड़क, बिजली और पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त कराया जाएगा। साथ ही नगर विकास से जुड़े अन्य कार्यों को कराया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में नगर के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न मदों में बजट का प्रावधान किया गया। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए नाला-नाली निर्माण, सीसी रोड और बिटुमिनस सड़क निर्माण पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एलईडी लाइट, सिंगल पोल लाइट और सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना बनाई गई है।
पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पाइपलाइन विस्तार, हैंडपंप और पंपसेट लगाने का कार्य भी कराया जाएगा। नगर की साफ-सफाई के लिए मशीनों और संसाधनों पर भी बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, सरकारी भूमि की सुरक्षा और उपयोग के लिए बाउंड्रीवॉल निर्माण और ओपन जिम जैसी सुविधाओं के विकास की भी योजना है। इसके साथ ही डीजल, मरम्मत कार्य और कर्मचारियों के मानदेय के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।
अध्यक्ष ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए यह बजट तैयार किया गया है और सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर अवर अभियंता ओंकार पटेल, वरिष्ठ लिपिक संजय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें