फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संत मलूकदास की मनाई गई 452वीं जयंती

विज्ञापन
कड़ा में संत मलूक दास की जयंती मनाते लोग। संवाद 
विज्ञापन
संत मलूक आश्रम कड़ाधाम में मंगलवार को संत मलूकदास महाराज की 452वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने आश्रम उनकी प्रतिमा के समाने शीश नवाया।
विज्ञापन

इस दौरान आश्रम परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना व आरती से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मलूक गुफा और समाधि स्थल पर पहुंचकर गुरुदेव को नमन किया। परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। दिल्ली से आई अनुयायी रेनू सेठी ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में मंजू कोहली, अजय सेठी, सुहानी सेठी, ईशा कोहली, हिमांशी कोहली, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, गणेश केसरवानी, शिवाकांत पांडेय, राकेश पांडेय, संजय सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें