फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चेकिंग के दौरान 63 वाहनों का चालान, तेज आवाज पर सीज हुई बुलेट

Thu, 08 Jan 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
हाइवे के सैनी चौराहे पर कार में लगी ब्लैक फिल्म को हटवाती पुलिस: संवाद
विज्ञापन
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत बुधवार को सैनी चौराहे पर पुलिस ने वाहन चेकिंग की। इस दौरान सीट बेल्ट, हेलमेट, ब्लैक फिल्म, तेज गति होने पर 63 गाड़ियों का चालान किया गया। वहीं तेज आवाज करने वाले बुलेट को भी सीज किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और जाम की समस्या को समाप्त करने सहित सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने को लेकर कानपुर प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के सैनी चौराहे पर विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान नियम का पालन न करने पर 35 बाइक, 20 कार, आठ सवारी गाड़ियों पर कार्रवाई की गई। वहीं तेज आवाज करने पर एक बुलेट को सीज कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया हेलमेट और सीट बेल्ट के बिना रहे लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें