फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चोरों ने नकदी समेत जेवरात किए पार

Thu, 08 Jan 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के इमलीगांव में मंगलवार रात घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत जेवरात चोरी कर लिया। जानकारी होने पर गृहस्वामी ने डायल 112 को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की।
विज्ञापन

इमलीगांव निवासी अशोक कुमार पांडेय अपने ससुराल में रहते हैं। इन दिनों उनकी सास माघ मेला में कल्पवास कर रहीं हैं। वहीं पर बुधवार से भागवत कथा होना था। अशोक के बेटे देवांश पांडेय ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य माघ मेला में थे। गांव में उनके पिता अशोक पांडेय और सीता देवी ही मौजूद थीं।
मंगलवार रात दोनों लोग खाना खाकर घर के अगले हिस्से में सोने लगे। आरोप है कि इसी बीच घर के पीछे से घुसे चोरों ने कमरे में रखा आलमारी और बक्सों से करीब एक लाख रुपये नकद, चार तोला सोका और करीब 15 तोला चांदी के जेवरात पार कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार तड़के जब उनके पिता सोकर उठे तो देखा कि कमरे में सामान बिखरा था। अशोक पांडेय ने फोन कर डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर आई 112 डायल पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की।
देवांश के मुताबिक, नकदी और जेवरात समेत करीब सात लाख का सामान चोरी हुआ है। निरीक्षक वीर प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है, उन्हें कोई तहरीर भी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे जो भी विधिक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें