मतदाता जागरूकता को लेकर दिलाई गई शपथ
गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कड़ा/म्योहर। मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर बुधवार को गंगा प्रसाद साहू इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को वोट देने और दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
देवीगंज बाजार स्थित कॉलेज में कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रबंधक रमेश साहू ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान करने का अधिकार सभी बालिग लोगों को मिला है। वोट की तालक अमीर और गरीब की एक ही होती है। एक वोट से सरकार बनती और गिरती है। इसलिए चुनाव के दिन सभी काम छोड़कर पहले मतदान करें। छात्र-छात्राओं से कहा कि जो मतदाता है वह खुद तो मतदान करें ही, साथ में दूसरे लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर सुशील साहू, शैलेंद्र सिंह, शुभम कुमार, उमेश श्रीवास्तव, मोहम्मद मुस्लिम, राजा खान, निशा साहू, तारा परवीन, बछराज पटेल आदि लोग मौजूद रहे। इसी तरह कौशाम्बी विकास म्योहर स्थित केशव देवी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। रैली में प्रधानाचार्य सुनील जैन, विपुल जैन, विनोद सिंह, कुलदीप सिंह, धर्मराज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो
मतदाता जागरुकता अभियान की बच्चों ने जलाई अलख
नेवादा के रसूलपुर टप्पा में हुए विविध आयोजन
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मतदाता जागकता अभियान को लेकर बुधवार को नेवादा विकास खंड के रसूलपुर टप्पा स्थित अनवारुल हक सिद्दीकी गर्ल्स इंटर कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं ने मेंहदी, नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता के जरिए वोट की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यालय में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत हस्ताक्षर अभियान से की। इसके बाद आदर्श इंटर कॉलेज सरायअकिल, बनवारी लाल गौतम इंटर कॉलेज सराय व क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अपने कार्यक्रमों से लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक किया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी अजीत कुमार, शैफाली रस्तोगी, ईस्मिता जायसवाल, तबस्सुम फात्मा, नगमा, आजम खुर्शीद, कृष्णानंद सहित तमाम अध्यापक व शिक्षिकाएं मौजूद रही। डीआईओएस ने बताया कि रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
रामनवमी को लेकर धूमधाम से निकली कलश यात्रा
कड़ा (ब्यूरो)। रामनवमी के उपलक्ष्य में हर साल की भांति इस बार भी बुधवार को देवीगंज व शरीफाबाद में धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल महिलाओं का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने यात्रा में शामिल भक्तों के जलपान की व्यवस्था की थी। यात्रा कमालपुर, शरीफाबाद होते हुए देवीगंज बाजार में समाप्त हुई। यात्रा में सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण केसरवानी, रमेश सोनकर, प्रेमचंद्र साहू, हरीलाल, रामचंद्र अग्रहरि, संतोष साहू, राजेंद्र पांडेय, नीलेश साहू, राम प्रकाश धनगर सहित तमाम लोग शामिल रहे।
फोटो नं-