फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कर्मी सहित पांच के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलकर्मी समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

जमीन के मुकदमे में वादी को समन नहीं तामील कराने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जमीन के एक मुकदमे में वादी तक समन नहीं पहुंचाना एक तहसील कर्मचारी सहित पांच को महंगा पड़ गया। अदालत के निर्देश पर सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के उमरावां निवासी किशोरी लाल ने बताया कि पड़ोसियों से एक जमीन को लेकर उसका मुकदमा चल रहा है। प्रकरण एसडीएम मंझनपुर की कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़ित की मानें तो करीब दो महीने पहले अदालत से समन जारी हुआ था। आरोप है कि तहसील के चपरासी शिवमूरत ने विपक्षी बुधराम, ओमनारायण, संतोष व शिवकुमारी निवासी उमरावां से मिलकर समन तामील नहीं कराया। इसकी वजह से पीड़ित पेशी पर नहीं आ सका और मुकदमा हारने की नौबत आ गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत तभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की थी, लेकिन किसी ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इस पर पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। मंगलवार को अदालत के निर्देश पर महेवाघाट कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में महेवाघाट इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
करंट की चपेट में आकर किशोरी झुलसी
चायल (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के गोहमलवापर गांव का अशोक कुमार मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। बुधवार सुबह उसकी बेटी खाना बना रही थी। तभी छोटी पुत्री शिवानी वहां पहुंच गई तार को छू लिया। इस दौरान करंट की चपेट में आने से वह झुलस गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

----
परिवार समेत ट्रेन का इंतजार कर रही किशोरी गायब
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र का एक व्यक्ति मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि रविवार को वह दिल्ली जाने के लिए इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर परिवार सहित पहुंचकर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान उसकी 17 वर्षीय बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि लड़की को पड़ोस के एक युवक प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया है। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ पिपरी पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें