दोआबा के किसानों ने गुरुवार को गन्ना क्रय केन्द्र की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर केन्द्र खुलवाने की मांग की। चेताया कि 15 दिन में केन्द्र नहीं खुला तो बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।
जिले भर के किसान गुरुवार सुबह समर्थ किसान पार्टी के बैनर तले डायट मैदान में इकट्ठा हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया। इस दौरान साकिपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने कहा कि गन्ना क्रय केन्द्र नहीं होने की वजह से दोआबा के किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें सरकारी दाम नहीं मिल पाता।
औने-पौने रेट पर फसल बेचनी पड़ती है। यही वजह है कि गन्ना किसान आर्थिक तरीके से मजबूत नहीं हो पा रहे हैं। किसानों ने जिला प्रशासन को केन्द्र खुलवाने के लिए पखवाड़े भर का वक्त दिया है। इसके बाद आंदोलन करने की चेतावनी दी है। हालांकि डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शासन तक किसानों की मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर भानु प्रताप पटेल, मान सिंह, छोट्टा सिंह, अखिलेश पांडेय, मनीष गर्ग, ननकू, प्रेमचंद्र आदि मौजूद रहे।