फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बेटे की फीस के बनवाए फर्जी पेपर, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/चायल। चरवा गांव की एक महिला ने पति से अधिक हर्जा-खर्चा लेने के लिए कथित तौर पर अपने बेटे की फीस के फर्जी पेपर कोर्ट में पेश कर दिए। इसकी जानकारी होने पर ससुर ने आरोपी महिला, उसके भाई व पिता के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


चरवा गांव की गायत्री देवी पुत्री अश्विनी कुमार का विवाह करीब सात साल पहले इलाहाबाद के धूमनगंज थाना स्थित नीमसराय निवासी हेमंत से हुआ था। गायत्री के ससुर देवानंद ने बताया कि शादी के करीब दो साल बाद बेटे-बहू में अनबन हो गई। इसके बाद बहू अपने मायके में रहने लगी। कोर्ट से उसने हर्जा-खर्चा लेने के लिए आदेश करा दिया। हर्जा-खर्चा की रकम बढ़ाने के लिए बेटे की फीस के फर्जी पेपर कोर्ट में दाखिल कर दिए। बताया कि फीस के कागजातों की जांच कराई गई तो वह अवैध निकले। इसके बाद ससुर ने आरोपी महिला गायत्री, उसके भाई बलदाऊ और पिता अश्विनी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इसपर पीड़ित ससुर ने अदालत में अर्जी दाखिल कर दी। अदालत के निर्देश पर रविवार को पूरामुफ्ती कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें