मंझनपुर (ब्यूरो)। कांग्रेसी अहिंसा दिवस दिवस मनाएंगे। गांव से लेकर कस्बों में आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में बैठक की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने सोमवार को फ्रंटल, जोनल, और पीसीसी सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा आज देश में गांधी दर्शन की बात करने वाले लोग एक तरफ तो गांधी जी से प्रेरणा लेने की बात करते हैं, वहीं गांधी जी के हत्यारों की महिमा मंडित करने वाले फांसीवादी लोग उनके विचारों की हत्या करना चाहते हैं। कहा कि 26 सितंबर को सिराथू के कशिया पश्चिम, कड़ा में 27, मूरतगंज में 29, सरसवां में एक अक्तूबर को अहिंसा दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र गौतम, रामबहादुर त्रिपाठी, मुश्ताक अहमद, विष्णुदत्त ओझा, गौरीशंकर, अंकित यादव आदि लोग मौजूद रहे।