फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिख रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। मऊ में ब्याही जिले की एक युवती को दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल के लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। आरोप है कि हत्या को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया गया था। मृतका के भाई ने मंगलवार को एसपी को मामले से अवगत कराकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के गौहानी निवासी कृष्णमूरत सिंह ने बताया कि उसने अपनी बहन मोनिका का विवाह 14 मई 2015 को मऊ जिले के पैलानी गांव में किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में एक लाख रुपये और दो तोला सोने की चेन की मांग को लेकर ससुराल के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। बहन ने यह बात बताई तो उन्होंने ससुराल वालों को समझाया। माली हालत का वास्ता देते हुए उनसे मिन्नतें कीं। इसके बाद भी ससुरालियों के रवैए में सुधार नहीं आया। पीड़ित के मुताबिक 26 अगस्त 2018 को ससुराल वालों ने पीट-पीटकर उसकी बहन को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया। बताया कि घटना के बाद से पैलानी पुलिस कई बार चक्कर लगवा चुकी है, लेकिन रिपोर्ट अभी तक नहीं दर्ज की गई। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए करारी इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें