फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू पिकअप की टक्कर से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। स्थानीय चौराहे के समीप मंगलवार सुबह बेकाबू पिकअप की टक्कर से एक प्रतियोगी छात्र घायल हो गया। इलाहाबाद के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


चित्रकूट जिले के राजापुर कस्बे का आदिल (22) पुत्र अनवर इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। मंगलवार सुबह वह अपने पिता के साथ किसी काम से मंझनपुर आया था। यहां चौराहे के समीप सड़क क्रॉस करते वक्त सिराथू से इलाहाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल छात्र को साथ रहा पिता जिला अस्पताल से इलाहाबाद लेकर चला गया। वहां प्राइवेट हॉस्पिटल में उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। घटना से परिवार वालों की रो-रोकर हालत खराब है। नगर कोतवाल अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें