फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने घर में घुसकर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पिपरी गांव के एक दलित युवक को गुरुवार शाम रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर पीटा। ग्रामीणों से भी अभद्रता की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी व बलवा आदि में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पिपरी निवासी अशोक कुमार पुत्र स्व. बिहारीलाल ने बताया कि पड़ोस के दबंगों से उसकी रंजिश है। इसी के चलते वह आए दिन अपशब्द कहते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित के मुताबिक गुरुवार शाम भी दबंग गाली-गलौच कर रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई कर दी। जान पर आफत देख युवक भीतर घुस गया तो दबंगों ने उसे घर में घुसकर लाठी-ठंडे से पीटा। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने आरोपी पन्नीलाल, शिवप्रसाद, कल्लू, भोंदल, शिवबाबू, पंकज, राजू, राजन, नागेश, मदन, नीरज व रविकांत आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें