फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : 59.245 किलो गांजा बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार, मास्टर माइंड निकला कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष

Thu, 30 Oct 2025 04:00 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

सैनी पुलिस, आबकारी विभाग और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 59.245 किलो गांजा बरामद किया है। मौके से सात अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनी पुलिस, आबकारी विभाग और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 59.245 किलो गांजा बरामद किया है। मौके से सात अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि गिरोह का मास्टर माइंड पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


बाराबंकी की एएनटीएफ टीम और सिराथू आबकारी विभाग व सैनी कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह जीटी रोड किनारे मुराइन का पुरवा गांव में सुनील कुमार जायसवाल के मकान में छापामारा। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी सुनील के मकान की एक शटर पंकज त्रिपाठी ने किराये पर ले रखी थी। उसके पास भांग का ठेका भी है। वहीं से करीब 59 किलो 245 ग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से सात तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा पंकज त्रिपाठी ने ही मंगवाया था। उन्होंने पहले से ही इसका भुगतान मिल गया है। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह इस गांजा को दुकान के साथ ही आसपास के जिलों में फुटकर बिक्री के लिए लाएं हैं। पुलिस ने मौके से दो बाइक, 15,700 रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और कई मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि गांजा कहां से लाया गया और इसमें किन लोगों की संलिप्तता है, यह जानकारी पंकज त्रिपाठी की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट होगी। उसकी धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष निकला पंकज

जांच में सामने आया है कि पंकज त्रिपाठी कांग्रेस का कड़ा ब्लॉक अध्यक्ष है। इस पर जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि पार्टी को इसकी जानकारी नहीं थी। यदि पंकज का किसी भी रूप में मादक पदार्थों के कारोबार से संबंध पाया गया, तो उसे पद से तत्काल हटा दिया जाएगा।

इनकी हुई गिरफ्तारी

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि तस्करी के आरोप में संजय त्रिपाठी उर्फ धर्मेंद्र निवासी अकबरपुर सिपाह थाना कड़ाधाम, संदीप कुमार निवासी नेवारी थाना करारी, पंकज विश्वकर्मा, सुनील कुमार पटेल व सुनील जायसवाल निवासी मुराइन का पुरवा सैनी, रामकुमार सोनकर निवासी शहजादपुर कोखराज, राहुल यादव निवासी दुर्ग सराय, थाना बाघराय, प्रतापगढ़ शामिल हैं। सभी का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से इनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें