चायल। पिपरी कोतवाली के लालापुर गांव में मंगलवार की शाम एक स्कूटी का टायर फट गया, इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में स्कूटी सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
चायल तहसील के महमूदपुर मनौरी बाजार निवासी शंकर लाल (55) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार को वह अपनी स्कूटी से किसी काम के सिलसिले में तिल्हापुर मोड़ बाजार गया था। वहां पर काम निपटाने के बाद वह घर लौट रहा था। शाम करीब छह बजे वह जैसे ही लालापुर गांव में पहुंचा कि तभी उसकी का अगला टायर फट गया। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में शंकर लाल के सिर में गंभीर चोट आई और थोड़ी ही देर में उसने दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को खबर दी। सूचना पाकर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।