फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: धुमाई से रघुनाथपुर की चार किलोमीटर सड़क पर 55 गड्ढे

Sun, 06 Jul 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
धुमाई से रघुनाथपुर जाने वाला बदहाल मार्ग-संवाद
विज्ञापन
अजुहा। कड़ा ब्लॉक के धुमाई से रघुनाथपुर जाने वाली सड़क बदहाल है। लगभग चार किलोमीटर की इस सड़क में 55 गड्ढे हैं। सड़क के उखड़े पत्थर व गड्ढों में जलभराव राहगीरों का सफर जोखिमभरा बना रहे हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

धुमाई से रघुनाथपुर मार्ग पड़ोसी जनपद फतेहपुर के दर्जन भर से अधिक गांवों को जोड़ता है। इससे सड़क का महत्व अधिक बढ़ जाता है। चार किलोमीटर की इस सड़क में जगह-जगह 55 गड्ढे हैं। बरसात में गड्ढों में जलभराव होने के कारण सफर जोखिम भरा है। सड़क से आवागमन करने वाले राहगीर अक्सर चोटिल हो जाते हैं। राहगीरों का कहना है कि बारिश के दिनों में वाहन से इस मार्ग पर गुजरना बेहद मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों तक से फरियाद लगाई, लेकिन किसी ने अब तक ध्यान नहीं दिया।

धुमाई से रघुनाथपुर जाने वाला मार्ग लगभग 20 वर्ष पहले बनाया गया था। इसके बाद सिर्फ एक बार सड़क का मरम्मतीकरण हुआ था। पिछले कई साल से सड़क की मरम्मत नहीं होने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।-रामबली लोधी, रघुनाथपुर
विज्ञापन


यह सड़क धुमाई से गौसेलमपुर, थोन, डेवरामई, हरदासपुर, केवटमई, तेंदुवा, मोहनापुर, खत्रीपुर, सोंधियामई, भीमपुर के गांवों से गुजरती है। जर्जर होने के बाद भी विभागीय अफसर सड़क की मरम्मत नहीं करा रहे हैं।लवकुश पाल, सोंधियामई
जजर्र सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनवाकर शासन को भेजा गया है। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है। बजट मिलते ही मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा।-योगेश कुमार गौड़, एसडीएम, सिराथू

धुमाई से रघुनाथपुर जाने वाला बदहाल मार्ग-संवाद

धुमाई से रघुनाथपुर जाने वाला बदहाल मार्ग-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें