फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: स्कैनर भेजकर खाते से की 51,999 रुपये की ठगी

Tue, 10 Feb 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
ठगों ने स्कैनर भेजकर युवक से 51,999 रुपये की रकम धोखाधड़ी से अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पश्चिमशरीरा पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पूरबशरीरा निवासी मनोज कुमार पुत्र मुन्नू लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका खाता एक्सिस बैंक की मंझनपुर शाखा में है। 26 दिसंबर की दोपहर करीब 3:18 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से स्कैनर आया। आरोप है कि स्कैन करने के बाद ठगों ने बारी-बारी से 26 हजार रुपये और 25,999 रुपये की रकम उनके खाते से निकाल ली।
ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। लेकिन, काफी समय बीत जाने के बावजूद रकम वापस नहीं हो सकी। इसके बाद पीड़ित ने रविवार को पश्चिमशरीरा पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें