फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू पिकअप ने छात्रा को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू पिकअप ने किशोरी को कुचला, मौत
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा गांव के समीप हुआ हादसा, अन्य हादसों में तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा गांव के समीप मंगलवार सुबह पिकअप ने एक किशोरी को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। वहीं अन्य हादसों में तीन लोग घायल हो गए।
सेलरहा गांव की अंजली (13) पुत्री बृजलाल पांचवीं की छात्रा थी। मंगलवार सुबह भोर में वह पूजा करने पास के मसुरिया माता मंदिर जा रही थी। इसी बीच गांव की मुख्य सड़क पार करते वक्त मंझनपुर से सिराथू की ओर जा रही बेकाबू पिकअप ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौका पाकर चालक वाहन समेत फरार हो गया। वहीं दीवर कोतारी गांव का राजेंद्र चौरसिया सुबह किसी काम से मंझनपुर जा रहा था। ओसा के समीप पीछे से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे राजेंद्र घायल हो गया। वहीं फतेहपुर जिले के धाता का अमित अपने साथी मनोज के साथ मंझनपुर जा रहा था। मलकिया के समीप अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने में बाइक पलट गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

-----
मिट्टी का अवैध खनन करने पर एफआईआर दर्ज
सैनी के कनवार गांव में हो रहा था खनन, राजस्व निरीक्षक ने दर्ज कराई प्राथमिकी
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी इलाके के कनवार गांव में मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। जानकारी पर मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक ने जांच के बाद जेसीबी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कनवार गांव के लोगों ने सोमवार शाम एसडीएम सिराथू को फोन करके बताया कि ग्राम सभा की जमीन पर जेसीबी लगाकर मिट्टी का अवैध खनन कराया जा रहा है। इस पर एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक मो. शमीम को मौके पर भेज दिया। जांच में राजस्व निरीक्षक को आरोप सही मिले। इसके बाद उन्होंने सैनी कोतवाली में जेसीबी संचालक भंवर पुत्र अमरनाथ निवासी खागा जिला फतेहपुर के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें