करारी (ब्यूरो)। करारी इंटर कालेज में सोमवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मंझनपुर को हराकर चैंपियन के खिताब पर सिराथू की टीम ने कब्जा कर लिया। खेल का शुभारंभ समाजसेवी रामानंद वर्मा ने किया।
करारी इंटर कालेज में हुई वालीबाल प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग का मुकाबला सिराथू व मंझनपुर टीम के बीच हुआ। इसमें सिराथू ने मंझनपुर को 14-25 व 6-25 से हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। सब जूनियर बालक वर्ग का मुकाबला मंझनपुर व चायल संभाग के मध्य खेला गया। इसमें चायल ने 2-25, 5-25 से मंझनपुर को मात दी। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा समिति के सचिव चंद्रभूषण पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या मन्नो मिश्रा के अलावा संतोष जायसवाल, विजय बहादुर सिंह, गिरजेश नारायण पांडेय, राम सूरत, श्यामलाल, सतीश चौधरी, संदीप पांडेय, श्रवण कुमार, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।