मंझनपुर (ब्यूरो)। बीटीसी/डीएलएड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले प्रशिक्षुओं ने छात्रवृत्ति के लिए सोमवार को मंझनपुर में धरना दिया। एडीएम को सौंपा गए ज्ञापन में चेताया कि छात्रवृत्ति नहीं दी गई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
आल बीटीसी डीएलएड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव अंकित पटेल व जिलाध्यक्ष रामरुचि सिंह ने बताया कि समाज कल्याण अधिकारी को 2018 के प्रशिक्षुओं की छात्रवृत्ति के बावत पहले भी ज्ञापन दिया जा चुका है। इसके बाद भी छात्रवृत्ति पर विचार नहीं किया गया। विभाग के लोग लगातार प्रशिक्षुओं को गुमराह कर रहे हैं। छात्र अपनी शिकायत विभाग के अन्य अफसरों से भी कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं हो सका। इस बावत अपर जिलाधिकारी राकेश श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की गई। प्रशिक्षुओं ने कहा कि छात्रवृत्ति नहीं मिली तो वे धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर विजय चंद्र सेन, सुरेंद्र, अमन, तरुण, अभिषेक, सुभम, रश्मि, अभिमन्यु, सतीश चित्रवंशी आदि प्रशिक्षु मौजूद रहे।