फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने को टीम ने डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए प्रदेश सरकार की टीम ने सोमवार को जिले में डेरा डाल दिया है। टीम दो दिन तक जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को देखकर रिपोर्ट तैयार करेगी। पिछले साल कायाकल्प अवार्ड से नवाजे गए अस्पताल के सामने इस बार भी कसौटी पर खरा साबित होने की चुनौती है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की एक टीम डॉ. विनोद के नेतृत्व में सोमवार को जिला अस्पताल पहुंची। टीम अस्पताल में दवाओं के प्रबंधन, भवन के हाल, साफ-सफाई, बायोवेस्ट, फूडिंग-लॉजिंग, मरीजों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों के व्यवहार के अलावा अन्य कई बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। टीम मंगलवार को भी जिले में रहेगी। टीम के आने की जानकारी पर अस्पताल को साफ-सुथरा कर दिया गया है। बताते चलें कि वर्ष 2017 में भी टीम ने कायाकल्प के लिए सर्वे किया था। 100 अंक में जिला अस्पताल को 78 फीसदी अंक मिले थे। इसे लेकर 12 सितंबर को प्रदेश सरकार ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दीपक सेठ को सम्मानित किया था। सीएमएस ने बताया कि यह टीम हर साल सर्वे करती है। पिछले साल जिला अस्पताल के अलावा पीएचसी नेवादा, मूरतगंज और सीएचसी चायल को भी कायाकल्प अवार्ड के लिए चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें