फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के चौकीदार सहित दो को चोरी करते हुए दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल (ब्यूरो)। कस्बे के मौलवीगंज स्थित एक कबाड़ की दुकान में चोरी कर रहे चौकीदार सहित दो लोगों को सोमवार रात पकड़ लिया गया। दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मौलवीगंज निवासी शिवप्रसाद पुत्र रामचंद्र ने अपने घर पर ही कबाड़ की दुकान खोल रखी है। सोमवार को वह किसी काम से इलाहाबाद गया था। रात को दीवार फांदकर चोर उसकी दुकान में घुस गए और गोदाम से सामान लेकन जाने लगे। इसी बीच खटपट की आवाज पर शिवप्रसाद की पत्नी मनीषा की नींद खुल गई। मनीषा के मुताबिक उसने टार्च जलाकर देखा तो पड़ोस में रहने वाला सरायअकिल कोतवाली का चौकीदार जगदीश पुत्र खूंटी व ज्ञान पुत्र बड़कू सामान ले जा रहे थे। यह देख मनीषा ने शोर मचा दिया। इस पर कस्बाइयों ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि शिवप्रसाद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें