फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: समाधान दिवस पर 47 शिकायतेें दर्ज, 10 का निस्तारण

Sun, 12 Oct 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
करारी थाने में लोगों की समस्या सुनते सीओ ​शिवांक सिंह। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
जिलेभर के थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 47 शिकायत मिली। इसमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य के लिए टीम गठित करने या अन्य निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मंझनपुर सीओ शिवांक सिंह ने थाना करारी, सीओ चायल अभिषेक सिंह ने थाना कोखराज में लोगों की समस्या सुनी। इसी प्रकार अन्य अधिकारियों ने भी अलग- अलग थानों में लोगों की समस्या जानी। शिकायतों में भूमि विवाद से संबंधित 29 और पुलिस से जुड़ीं 18 शिकायतें मिली। इनमें भूमि विवाद की दो और अन्य विवाद की आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

सबसे अधिक शिकायत थाना करारी में मिली। यहां करीब 16 मामले आए। इसके बाद कड़ा, पीपरी, सिराथू, कोखराज, मंझनपुर आदि थानों में लोगों ने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें