चायल तहसील में कृषक दुर्घटना लाभार्थियों के साथ खड़े एसडीएम व अन्य। संवाद
चायल। तहसील परिसर में शनिवार को 47 लाभार्थियों को एसडीएम ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा, गृह अनुदान और दैवीय आपदा के 88 लाख 54 हजार पांच सौ रुपये के चेक वितरित किए। चेक मिलने से लाभार्थियों को राहत मिली है।
एसडीएम चायल आकाश सिंह ने बताया कि यदि किसान की दुर्घटना में मौत हो जाती है तो उसके परिवार को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना किसानों को सामाजिक सुरक्षा देने वाली योजना है।
ऐसे में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 और 2025-26 के 17 मृत किसानों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक दिया गया। इस दौरान बारिश से गिरे कच्चे मकान के 23 लाभार्थियों को चार-चार हजार और दैवीय आपदा से मवेशियों की मौत पर सात लाभार्थियों को 37500-37500 रुपये का चेक दिया गया है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता, तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम, नायब तहसीलदार कपिल मिश्रा, राजस्व निरीक्षक अजय सिंह और हल्का लेखपाल समेत अन्य लाभार्थी मौजूद रहे।