फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड:45,396 विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए बने 78 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची सोमवार रात जारी कर दी। इसमें अनंतिम सूची के तीन विद्यालय कट गए। जबकि 17 नए कॉलेजों को शामिल कर लिया गया। इस तरह से अब जिले के विभिन्न स्कूलों में पंजीकृत हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के 45,396 विद्यार्थी 78 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


इससे पहले चार नवंबर को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 64 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर सुझाव और आपत्तियां तलब की थी। निर्धारित समयावधि के  भीतर करीब 90 आपत्तियां एवं सुझाव आए। इनमें किसी ने मानक पूरा नहीं करने वाले संसाधन विहीन स्कूल को केंद्र बनाने का आरोप लगाया था तो किसी ने सेंटर की दूरी को लेकर सवाल उठाया। कईयों ने अपने-अपने विद्यालयों में सुविधाओं का हवाला देकर केंद्र बनाने की वकालत की। डीएम मनीष वर्मा की अध्यक्षता वाली कमेटी ने बैठक कर सभी आपत्तियों एवं सुझाव पर बिंदुवार समीक्षा की। इसके बाद तय हुआ कि अनंतिम सूची में शामिल कुछ विद्यालय केंद्र बनाने का मानक पूरा ही नहीं कर रहे हैं।

जबकि राजकीय विद्यालयों समेत कई ऐसे कॉलेज मिले जो मानक पूरा करने के बावजूद परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए थे। ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार कर केंद्र बनाने के लिए परिषद को भेज दी गई थी। सोमवार रात परिषद ने 78 केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इनमें दो राजकीय, 26 सवित्त एवं 50 प्राइवेट कॉलेज शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें