फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक: परीक्षा में शामिल होने से पहले 431 ने छोड़ा मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्विक महामारी कोरोना का डर मेधावियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण शुक्रवार को जिले दो केंद्रों में आयोजित पॉलीटेक्निक की परीक्षा में देखने को मिला। परीक्षा के लिए एक हजार 446 मेधावियों को शामिल होना था लेकिन 431 ने पहले ही मैदान छोड़ दिया। शुक्रवार को जिले के ज्योतिबा राव फूले राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज टेवां एवं दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा में पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। पॉलीटेक्निक कॉलेज में दो पाली व ओसा स्थित कॉलेज में एक पाली में परीक्षा कराई गई। जिसमें कुल एक हजार 446 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 के बीच हुई। पहली पाली की परीक्षा में ही 319 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज की परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में भी 112 ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह दोनों पालियों की परीक्षा में 431 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम मंझनपुर राजेश चंद्रा ने दोनों केंद्रों की परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नकल विहीन परीक्षा कराए जाने के लिए प्रशासन ने केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर रखी थी। परीक्षा के दौरान एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया। बताया गया कि कोराना के खतरे को देखते हुए करीब 40 फीसदी से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को सैनिटाइज व थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें