फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर रेल कर्मी की बीवी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो नं-08,09
रिटायर्ड रेलकर्मी की पत्नी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
शनिवार शाम से थी लापता, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मरधरा रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार सुबह एक रिटायर्ड रेलकर्मी की पत्नी का रेलवे ट्रैक पर शव मिला। महिला शनिवार शाम से लापता थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र के अगियौना निवासी अमृतलाल रिटायर्ड रेल कर्मचारी हैं। शनिवार शाम उसकी पत्नी अनारकली (58) अचानक घर से लापता हो गई। लगातार दो दिन तक खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर सोमवार सुबह परिजनों ने करारी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच कोखराज के मरधरा रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर एक महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा होने की सूचना मिली। जानकारी मिलने के बाद अमृतलाल अपने बेटों के साथ मौके पर पहुंचा। लाश देखते ही परिजन बिलख पड़े। अमृतलाल ने शव की शिनाख्त अनारकली के रूप में की। उसकी हत्या कर लाश ट्रैक पर फेंकी गई या फिर उसने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी। इस बाबत परिजन कुछ बोल नहीं रहे हैं। चौकी प्रभारी संजय परिहार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अनारकली के छह बेटे व चार बेटियां हैं। वह अपने पति व दो अविवाहित बेटों के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें