विपक्ष का उल्टा पड़ा दांव, जीतेंद्र ही रहेंगे सिराथू प्रमुख
- कोरम के अभाव में नहीं कराई जा सकी मतदान प्रक्रिया
- 62 सदस्यों से बहुमत के सापेक्ष सिर्फ 38 ही पहुंचे
फोटो नं. 11, 12
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। करीब छह महीने से सिराथू ब्लाक प्रमुख जीतेंद्र सोनकर को कुर्सी से हटाने की सारी कवायदों पर विराम लग गया। तमाम कोशिश के बाद भी विपक्ष बहुमत के लिए समर्थन नहीं जुटा।
जीतेंद्र सोनकर के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्य रेनू सोनकर ने छह माह पहले अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया था। रेनू के खुद के पास पर्याप्त सदस्यों के होने का दावा किया। एक महीने पहले डीएम मनीष कुमार वर्मा के सामने सदस्यों की परेड हुई। डीएम ने मतदान के लिए सोमवार का दिन निर्धारित किया था। सोमवार को सिराथू ब्लाक में एसडीएम ज्योति मौर्या ने सुबह 11 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई। इससे पहल ही बैठक का कोरम पूरा नहीं हो सका। सिराथू में 121 क्षेत्र पंचायत के सदस्य हैं। सदन में बहुमत साबित करने के लिए 62 सदस्यों का सर्मथन होना जरुरी होता है। इसके बाद भी 38 सदस्य ही बैठक में पहुंचे। इसे लेकर कोरम के अभाव में अविश्वास स्वत: खारिज हो गया। बताते चले कि इससे पहले भी विपक्ष एक बार अविश्वास की कवायद कर चुका था। उस दौरान भी उसे मुंह की खानी पड़ी थी।