फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से अधिवक्ता की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा। क्षेत्र के हौसी गांव में रहने वाले एक डेंगू पीड़ित अधिवक्ता की शनिवार रात मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।चरवा इलाके के हौसी गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार यादव (35) पुत्र बड़ेलाल पेशे से अधिवक्ता थे। वह जिला कचहरी में प्रैक्टिस करते थे। परिजनों के मुताबिक करीब दस दिन पहले अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। मूरतगंज पीएचसी में उपचार से आराम नहीं हुआ तो अधिवक्ता को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसके बाद भी तबीयत में सुधार नहीं होने पर दो दिन पहले परिवार वालों ने पीजीआई लखनऊ में एडमिट करा दिया। जहां शनिवार रात अधिवक्ता की सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही केाहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़ मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। सुबह मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें