फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप के लिए ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले में पानी की किल्लत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोगों को अब जिलाधिकारी के सामने धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मंगलवार को खोरा गांव से आए तमाम लोगों ने पानी की दिक्कत से अवगत कराते हुए डीएम से हैंडपंप की मांग की। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को पेयजल का इंतजाम कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


स्वतंत्र जनता पार्टी के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचे पहुंचे सदर विकास खंड के खोरा गांव से आए ग्रामीणों ने नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि उनकी बस्ती में हैंडपंप नहीं है। लोगों को काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी मवेशियों को हो रही है। लोग जब किसी का नलकूप चलता है तो वहां अपने मवेशियों को पानी पिलाने ले जाते हैं। घर की बहू-बेटियों को काफी दूर पानी भरने के लिए जाना पड़ता है। इस मौके पर सुग्गन, रुखसाना, नफीसा बेगम, मो. फारुक, अब्दुल मजीद, जुबैदा खातून, हुस्ना बानो, सबीना, मो. शानू, बनवारी लाल, मो. निराले, अलताफ खां, मेराज सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें