फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगे 85 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। करारी कोतवाली क्षेत्र के उखैया खास के एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर बदमाश ने करीब 85 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मंगलवार को जालसाज के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


उखैया खास निवासी अंसार अहमद ने बताया कि अप्रैल में अपने भाई रिजवान को सऊदी अरब भेजने के लिए उसने करारी निवासी एक युवक को 85 हजार रुपये दिए थे। पीड़ित के मुताबिक 25 अप्रैल को शातिर ने फर्जी वीजा और फ्लाइट का टिकट दे दिया। बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने पर भाई को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। वह घर लौट आया। अभी तक आरोपी रुपये लौटाने की बात कह रहा था। अब रकम मांगने पर वह जान से मार डालने की धमकी दे रहा है। कई बार घर पर धमका चुका है। इससे परेशान पीड़ित ने मंगलवार को शातिर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। मामले में करारी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें