फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुर्सत में नहीं अधिकारी, अधर में अटकी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फुर्सत में नहीं अधिकारी, अधर में अटकी जांच
विज्ञापन

25 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की अधिकारी नहीं कर रहे जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
जिले के अधिकारियों को जांच करने की भी फुर्सत नहीं है। यही कारण है कि नोटिस मिलने के बाद भी अधिकारी 25 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की जांच पूरी नहीं कर सके हैं। जांच रिपोर्ट न मिलने पर सीडीओ ने अधिकारियों का वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
जिले में 25 व पचास लाख रुपये की लागत की लगभग एक दर्जन परियोजनाएं संचालित हैं। इन परियोजनाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने निर्देश जारी किया था। सीडीओ ने 25 लाख की परियोजना की जांच के लिए उपनिदेशक कृषि और प्रभागीय वनाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी थी। इनके अलावा पचास लाख के ऊपर की परियोजनाओं की जांच के जिम्मेदारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, सीवीओ, डीआईओएस, एमए और डीपीओ को सौंपी थी। इन अधिकारियों ने जांच नहीं की। सीडीओ लगातार निर्देश जारी करते रहे, लेकिन अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इससे नाराज सीडीओ ने जांच अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। इसके बाद भी अधिकारी नहीं चेते। न तो नोटिस का जवाब दिया, न ही जांच रिपोर्ट सौंपी। डीएम के शिकंजा कसने पर सीडीओ ने जांच अधिकारियों को जल्द से जल्द जांच करने की हिदायत दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जांच न हुई तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन




भंडारे का आयोजन पुलिस के लिए बना चुनौती
जहरी बाबा कुटी में तैनात होगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल के जहरी बाबा कुटी में होने वाला भंडारा पुलिस के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। जहरी बाबा कुटी पर अपना अधिकार जताने वाले एक गुट ने विरोध की तैयारी शुरू कर दी है। इससे स्थिति बिगड़ सकती है। इसको देखते हुए एसपी ने 9 जुलाई को भंडारे के दिन सरायअकिल में पर्याप्त फोर्स तैनात करने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

सरायअकिल में स्थित जहरी बाबा कुटी में ठाकुर दास बाबा ने नौ जुलाई को भंडारे का आयोजन किया है। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी बीच भदोही के तिरंगा (गोपीगंज) निवासी विद्या शंकर मिश्र ने कुटी पर अपना अधिकार जताते हुए भंडारे का विरोध शुरू कर दिया। विद्याशंकर मिश्र बम महादेव के चेले हैं। उनका कहना है कि वह कुटी के प्रबंधक हैं। सरायअकिल एसओ अनिल सिंह ने इसकी रिपोर्ट एसपी वीके मिश्र को दी तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया। एसपी को यह भी बताया गया था कि विरोध होने पर स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। एसपी ने भंडारे के दिन जहरी बाबा कुटी में पर्याप्त सुरक्षा के बंदोबस्त का निर्देश जारी किया है। साथ ही एलआइयू को भी सक्रिय किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें