फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी को बचाने में पलटी स्कार्पियो, चार घायल

विज्ञापन
4 injured in road accident - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मवेशी को बचाने में पलटी स्कार्पियो, चार घायल
विज्ञापन

कड़ा कोतवाली क्षेत्र के लेहदरी पुल के समीप रविवार शाम हुआ हादसा
कड़ा। लेहदरी पुल के समीप रविवार शाम मवेशी को बचाने के चक्कर में एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उसपे सवार एक मासूम व तीन महिलाएं घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कड़ा कोतवाली क्षेत्र के निजाम का पूरा निवासी गुड्डू की बेटी नरगिश कुंडा (प्रतापगढ़) में ब्याही है। रविवार को गुड्डू के परिवार की याशमीन, उसकी बेटी अलीजा व बानो बेगम नरगिश को बुलाने गई थीं। लौटते वक्त लेहदरी पुल के समीप अचानक कोई मवेशी सामने आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उसपर सवार सभी महिलाएं घायल हो गईं। जबकि चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को इस्माइलपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें