फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35.12 फीसदी नौनिहालों को दी गई खुराक

Sun, 22 Feb 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। बच्चों को विकलांगता से बचाने के लिए रविवार को बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। जिले के 35.12 फीसदी बच्चों को खुराक दी गई। खुशगवार मौसम और गांव-गांव लगी बुलावा टोली के बाद भी बूथ पर बच्चों की भीड़ नहीं जुट सकी। सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि खुराक पीने से बचे बच्चों को सोमवार से 5 दिनों तक डोर-टू-डोर अभियान चलाकर दवा पिलाई जाएगी। 
विज्ञापन


पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को कौशाम्बी में बूथ दिवस का आयोजन किया गया। जिले के पांच साल तक के तीन लाख 655 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए 855 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर बच्चों को खुराक देने के लिए कुल 2898 मेडिकल और पैरामेडिकल कर्मियों को लगाया गया था। साथ ही बूथों की निगहबानी के लिए 175 पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे। सुबह आठ बजे सीएमओ डॉ. राजकुमार मिश्र ने पीएचसी मंझनपुर में नवजात बच्चों को दवा पिलाकर इस अभियान की शुरूआत की।

इसके बाद जिले के प्राथमिक स्कूल और अन्य स्थानों पर बनाए गए बूथों पर शाम पांच बजे तक दवा पिलाने का सिलसिला चलता रहा। बूथ दिवस पर कुल एक लाख पांच हजार 579 बच्चों को पोलियो उन्मूलन की खुराक दी जा सकी है। सीएमओ डॉ. राजकुमार मिश्र और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि कुल 35.12 फीसदी ही बच्चे बूथों पर आकर पोलियो की खुराक ले सके हैं। खुराक लेने से जितने भी बच्चे बचे हैं। उन्हें दवा पिलाने के लिए सोमवार से घर-घर स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें भेजी जाएंगी। सोमवार से शुरू होने वाला डोर-टू-डोर का कार्यक्रम पांच दिनों तक जिलेभर में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें