मंझनपुर। मूतरजगंज ब्लॉक के सैयद सरांवा व काजू गांव में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी को रिटयरमेंट की पूर्व संध्या पर निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई सहायक विकास अधिकारी व जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन की जांच आख्या पर हुई। डीपीआरओ की कार्रवाई के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी सदमे में हैं।
सैयदसरांवा व काजू गांव में अमरनाथ ग्राम पंचायत अधिकारी हैं। इनके द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 सैयदसरांवा में शौचालयों की रकम ग्रामनिधि के खाते से निकालकर घोटाला किया गया था। यही हाल काजू ग्राम पंचायत में भी रहा। मामले की जांच एडीओ पंचायत मूरतगंज व जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण रंजीत राम यादव ने 23 जनवरी को मौके पर पहुंचकर किया। जांच आख्या में सैयद सरांवा में 207 व काजू में 50 शौचालयों में गड़बड़ी पाई गई। जांच रिपोर्ट डीपीआरओ गोपाल जी ओझा को मिली तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिटायरमेंट से एक दिन पहले ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया। उनके विरुद्ध आरोप पत्र जारी करते हुए टीम गठित कर मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी नेवादा को सौंप दी है। रिटायरमेंट की पूर्व संध्या पर सेक्रेटरी के खिलाफ हुई कार्रवाई से हड़कंप है।