मंझनपुर। सपा के पार्टी कार्यालय में सोमवार को जिला इकाई की मासिक बैठक हुई। इसमें पार्टी के भीतर मची भगदड़ को लेकर मंथन किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने डैमेज कंट्रोल को लेकर रणनीति बनाई। फैसला हुआ कि अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ संगठन को रिपोर्ट किया जाएगा।
कुंडा के निर्दलीय विधायक राजा भइया की नवोदित पार्टी में पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष माजिद अली, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह, शरद यादव समेत तमाम दिग्गज सपाई पार्टी छोड़कर चले गए हैं। इनमें से कइयों ने राजधानी लखनऊ में 30 नवंबर को आयोजित परिवर्तन रैली में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा शिवपाल यादव की पार्टी में भी पूर्व जिलाध्यक्ष माजिद अली समेत कई खाटी सपाई चले गए हैं। कुल मिलाकर जिले में सपा के भीतर भगदड़ के हालात बन गए हैं। शनिवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष खडग सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित संगठन की मासिक बैठक में इन्हीं सब मुद्दों पर चर्चा हुई।
चर्चा हुई कि कुछ लोग सिर्फ माहौल भांपने के लिए राजा की परिवर्तन रैली में गए थे। लिहाजा ऐसे लोगों के वापस आने पर कोई आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाए। बैठक में लोकसभा चुनाव में होने वाले नफानुकसान को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर जिला महासचिव अनवार सिंह,चंद्रबली सिंह पटेल, कैलाश चंद्र केसरवानी, अनीस चच्चा, आनंदमोहन सिंह पटेल,मोहन सिंह पटेल, हेमंत टुन्नू, भानु प्रताप सिंह यादव, शहनवाज अहमद, रामसजीवन निर्मल, अशोक यादव, एसपी सोनकर, परवेज अंसारी, मुजाहिद हुसैन, दयाशंकर यादव, भइयालाल पाल, हाजी अवैश हसन, बृजभान यादव, रईश अहमद, गया पासी, रामलखन भारतीय, पप्पू यादव, मानसिंह पटेल, राजेंद्र यादव, जयकरन सिंह, लवकुश मौर्या, अंगद यादव, राजेश्वर यादव, अशोक गौतम, विनय यादव, जितेंद्र कुमार, शिवमूरत यादव समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।