फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल विधायक ने पद यात्रा को किया रवाना

Sun, 02 Dec 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
BJP - फोटो : BJP
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब घर घर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे मे लोगों को जागरूक करेंगे। इतना ही नहीं सरकार की ओर से संचालित योजनाओं से नफा-नुकसान के बारे में भी बताएंगे। इसके लिए पार्टी पद यात्रा निकाल रही है। शनिवार को तीनों विधान सभाओं में पद यात्रा की शुरूआत की गई।
विज्ञापन


चायल में विधायक संजय कुमार गुप्ता ने पद यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और पद यात्रा के टोली प्रमुखों का सम्मान करते हुए पदाधिकारियों से अपील किया कि वह सभी घर-घर जाकर पूर्व और वर्तमान में संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को बताएंगे। इसके साथ ही पार्टी की उप्लब्धियों को भी गिनाएंगे। इस मौके पर पद यात्रा की प्रभारी पुष्पा देवी, जय सिंह पटेल, बृजेंद्र नारायण मिश्र, महेंद्र धूरिया, चेयरमैन सरायअकिल शिवदानी, रमेश सिंह, उमेश केशरवानी, विवेक शुक्ला, सुल्तान मोहम्मद, नन्हे तिवारी, अश्वनी तिवारी आदि लोग मौजूद रहे ।

इसी तरह से महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर सिराथू विधानसभा में मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा की अगुवाई में 25-25 कार्यकर्ताओं की टोली के साथ विभिन्न गांवों का पैदल भ्रमण किया। यात्रा में पन्नालाल यादव,रामराज मौर्य, विनोद चौरसिया,दिनेश सोनकर, उमेश पटेल, जीतलाल, ननकू प्रधान, सूरज मौर्य, ब्रह्मप्रसाद त्रिपाठी, कुलदीप सेन, अंकित निर्मल, राजेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र शुक्ला सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें