फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज इलाके की एक विवाहिता की बुधवार को प्रसव के बाद मौत हो गई। इससे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कोखराज के चकिया गांव की पूजा देवी (25) का ब्याह फतेहपुर जिले में हुआ है। इन दिनों प्रसव के लिए वह मायके आई थी। बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे इस्माइलपुर पीएचसी ले गए।
विज्ञापन


नवजात को जन्म देने के बाद पूजा की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इससे पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। मौत की खबर पाकर महिला के ससुराल के लोग भी चकिया के लिए रवाना हो गए थे। डॉक्टरों के मुताबिक नवजात की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें