फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालकों ने महिलाओं को पीटा, पुलिस से अभद्रता

Wed, 07 Feb 2018 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। मनबढ़ ऑटो चालकों ने मंगलवार दोपहर मंझनपुर चौराहे पर जमकर गुंडागर्दी की। किराए को लेकर हुए विवाद के बाद दो महिला यात्रियों व उनके साथ रहे पुरुषों को पीटा। बीच बचाव करने आए ट्रैफिक सिपाहियों से भी अभद्रता की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष ने पांच के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन


करारी इलाके के नसरुल्लापुर गांव निवासी राजेश मौर्य मंगलवार सुबह दवा लेने शमसाबाद गए थे। साथ में पत्नी गीता देवी और परिवार की आशा देवी व हिमांशु भी थे। सभी लोग वापसी में विक्रम पर सवार होकर मंझनपुर तक आए। चौराहे पर किराए को लेकर राजेश की विक्रम चालक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विक्रम चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजेश तथा संग रहे सभी लोगों को पीटना शुरू कर दिया। हंगामा होता देख आसपास रहे ट्रैफिक सिपाही, होमगार्ड बीच बचाव करने  पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। मुख्य आरोपी को होमगार्ड कोतवाली ले जाने की कोशिश कर रहे थे। पर, साथी चालकों ने दबंगई के बल पर उसे होमगार्डों के चंगुल से छुड़ा लिया। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी। आननफानन चौराहे पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मुख्य अभियुक्त समेत तीन की खोजबीन की जा रही है। कोतवाल धनंजय वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से अभद्रता की बात को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें