फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बड़हरी से देवरी मार्ग की 28.27 लाख से बदलेगी सूरत

Fri, 10 Oct 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सागर त्रिपाठी - फोटो : दुकान में रखी करवा पूजन की थाली।
विज्ञापन
सरसवां ब्लॉक के बड़हरी से देवरी सहित कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत की जाएगी। इसके निर्माण के लिए मंडी परिषद से 28.27 लाख रुपये खर्च होंगे। इसका टेंडर जारी कर दिया गया है। लोगों से जुड़ी समस्या को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन

वर्ष 2009 में मंडी परिषद से बड़हरी मार्ग से देवरी गांव को जोड़ने के लिए पांच किलोमीटर की सड़क का निर्माण हुआ था। इससे तरमौरा, ठाकुर का पूरा, भगवतपुर, डेढ़ावल सहित कई गांवों के लोग और स्कूली बच्चे रोजाना आवागमन करते हैं।
वर्ष 2017 व 2023 में देवरी गांव की ओर चार किलोमीटर सड़क की मरम्मत कराई गई थी। ठेकेदार ने एक किलोमीटर सड़क का मरम्मत कार्य नहीं कराया। ऐसे में सड़क पर गड्ढे, गिट्टी और बोल्डर के फैलने से आए दिन साइकिल सवार जख्मी हो जाते हैं।
विज्ञापन

इस समस्या को 12 जून के अंक में अमर उजाला ने 16 साल से नहीं हो सकी मरम्मत, संघर्ष बन गया सड़क पर सफर... शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। इसे मंडी परिषद के आधिकारियों ने संज्ञान लेकर सड़क निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन में स्वीकृति के लिए भेजा था। अब शासन से सड़क निर्माण के लिए 28.27 लाख का बजट मिल गया है। टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। तीन महीने में कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
-बाेले लोग-
सड़क मरम्मत के लिए कई बार आईजीआरएस में शिकायत दर्ज कराई है। अफसरों ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। अब सड़क निर्माण की जानकारी मिली है। - श्रवण त्रिपाठी, तरमौरा
-आए दिन कोई न कोई राहगीर गिट्टी और गड्ढों से जख्मी होता रहता है। बारिश में स्थिति और खराब हो जाती है। -हरिश्चंद्र, तरमौरा
- शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सड़क मरम्मतीकरण की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होते ही तीन महीने के अंदर कार्य को पूरा कर दिया जाएगा। - मोहित सिंह, अवर अभियंता मंडी परिषद

सागर त्रिपाठी- फोटो : दुकान में रखी करवा पूजन की थाली।

सागर त्रिपाठी- फोटो : दुकान में रखी करवा पूजन की थाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें