सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे के कानूनगो का पूरा वार्ड में बुधवार दोपहर घर के भीतर नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के समय घर के लोग खेतों में काम करने गए थे। लोगों ने बताया कि बाइक से मिठाई का डिब्बा लेकर तीन युवक आए थे।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे के कानूनगो का पूरा वार्ड में बुधवार दोपहर घर के भीतर नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के समय घर के लोग खेतों में काम करने गए थे। लोगों ने बताया कि बाइक से मिठाई का डिब्बा लेकर तीन युवक आए थे। मौके पर पुलिस पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
वार्ड नंबर 11 कानूनगो का पूरा निवासी दिलीप पुत्र मोहन की शादी पांच माह पूर्व फतेहपुर के सुल्तानपुर घोस थाना क्षेत्र के बढ़ैयापुर अफोई निवासी बृजमोहन की बेटी अंजली (22) के साथ हुई थी। दिलीप अपने छोटे भाई पवन के साथ दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। घर में पत्नी अंजली, सास-ससुर और छोटा देवर छोटू लाल रहता है। बुधवार दोपहर सास सुमित्रा देवी धान काटने खेत गई थीं। पिता मोहन सिंह मवेशियों को चराने गए थे। देवर भी किसी काम से बाजार गया था। आसपास के लोगों ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे तीन युवक बाइक से मिठाई का डिब्बा लेकर दिलीप के घर पहुंचे और आधे घंटे के बाद लौट गए।
शाम करीब पांच बजे जब देवर घर लौटा तो भाभी को आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। कमरे में जाकर देखा तो अंजली का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। देवर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी सतेंद्र तिवारी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल की। घटना को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या गला रेतकर की गई है। मृतका के ससुर ने तीन रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। - राकेश कुमार सिंह, एएसपी