फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वृद्धा का अंगूठा लगाकर 28 हजार का लगाया चूना

Sun, 26 Nov 2023 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धा का अंगूठा लगाकर 28 हजार का लगाया चूना
विज्ञापन


-अदालत के आदेश पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक समेत चार पर केस

संवाद न्यूज एजेंसी

मंझनपुर। कड़ाधाम कोतवाली के मोहब्बतपुर जीता गांव की एक वृद्धा को ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने साथी के साथ मिल 28 हजार का चूना लगा दिया। अदालत के आदेश पर घटना के ढाई महीने बाद पुलिस ने आरोपी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहब्बतपुर जीता गांव की राजरानी ने सिराथू एसबीआई में बचत खाता खोल रखा है। पांच सितंबर को वह स्थानीय एक ग्राहक सेवा केंद्र पर पैसा निकालने गई तो संचालक पवन कुमार ने कहा कि सर्वर खराब है, चलो देवीगंज से पैसा निकलवा देता हूं। देवीगंज पहुंचकर पवन ने वृद्धा से तीन बार अंगूठे का निशान लगवाया और खाते से 32 हजार रुपये निकालकर उसे सिर्फ चार हजार रुपये थमा दिया। इसकी जानकारी उसे घर पहुंचने पर हुई। आरोप है कि नामजद शिकायत के बावजूद कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पवन के साथ मददगार ईश्वरचंद्र, कंधईलाल समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें